विश्व हिंदू परिषद  _ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया ,बजरंग दल के द्वारा :– विहिप पलामू

0
779c869c-5e6a-4d8d-8343-c1b43950e08b

विश्व हिंदू परिषद  _ बजरंग दल के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया  :  विहिप पलामू।

जम्मू कश्मीर में वैष्णव देवी,  कटरा से शिवखोड़ी जाते समय हिंदू श्रद्धालुओं के बस पर आतंकवादी हमला के विरोध में आज झारखंड विश्व हिंदू परिषद  _  बजरंग दल के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त महोदय, पलामू के बाहर रहने के कारण उनके कार्यालय सहायक को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है।  धारा 370 के हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी थी।  लेकिन,  लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी भी कम नहीं हुआ है।  हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।  विश्व हिंदू परिषद  _  बजरंग दल के सम्मानित सदस्य इस कायराना कृत्य के खिलाफ काफी आक्रोशित हैं।  महामहिम राष्ट्रपति महोदया से संगठन के द्वारा निवेदन किया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों पर कठोरतम करवाई करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।

जम्मू में घटित इस क्रूरतम घटना के विरोध में आज ही संध्या 06.00 बजे देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पर विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के सम्मानित सदस्यों के द्वारा इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन भी किया जाएगा।  विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ता गीता भवन से पुतला और बैनर के साथ रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गीता भवन से देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंचेंगे और पुतला दहन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

जिला उपायुक्त पलामू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वाली प्रतिनिधि मंडल में विहिप जिला मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री अमित तिवारी, अधिवक्ता,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विशेष सम्पर्क प्रमुख किशोर पाण्डेय, अधिवक्ता,  जिला सेवा प्रमुख गोपाल कृष्ण तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,
नीलांबर पितांबर पुर विहिप प्रखंड मंत्री रौशन मेहता, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, सम्मानित सदस्य रवि भूषण दुबे,  प्रेम  शंकर तिवारी, विनय ओझा,   इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *