विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई पुलिस ने घर से सामानों को जब्त किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। फरार आरोपी के खिलाफ ज्युलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।बता दें कि 25 अप्रैल 2026 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था। अगले दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से उनका शव बरामद हुआ था।
जिले के बहुचर्चित विनीत तिवारी अपहरण सह हत्याकांड में पलामू पुलिस ने अभी तक कई आरोपियों को पकड़कर जल भेज चुकी है। पिछले दिनों मुख्य आरोपितों में शामिल प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया था।

