रक्षाबंधन पर प्रोफेसर विनीता कुमारी ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन पर प्रोफेसर विनीता कुमारी ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

गिरिडीह। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता कुमारी ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने भाइयों के सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
रक्षाबंधन के दौरान परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। प्रोफेसर विनीता कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार के रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और संस्कारों की याद दिलाता है।
उन्होंने सभी बहनों एवं भाइयों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और सौहार्द लेकर आए।