रक्षाबंधन पर भावुक हुआ भाई-बहन का रिश्ता, महिलाओं ने पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर भावुक हुआ भाई-बहन का रिश्ता, महिलाओं ने पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता की कलाई पर बांधी राखी
मौर्या फार्म हाउस में हुआ विशेष आयोजन, विधायक ने महिलाओं को उपहार देकर जताया सम्मान; पांकी की जनता की सुरक्षा और सम्मान का दिया भरोसा
नीलांबर-पितांबरपुर (पलामू) : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पितांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का अनूठा नजारा देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता को रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास प्रकट किया। इस अवसर पर उषा देवी, इंदु देवी, बिंदु देवी, कलावती देवी, शोभा रानी, उषा देवी सहित अन्य महिलाओं ने विधायक की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी बांधने के दौरान कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और आत्मीय हो गया। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने भी महिलाओं के प्रति सम्मान और अपनत्व प्रकट करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि जिस तरह बहनें अपने भाई से रक्षा और सहयोग की उम्मीद रखती हैं, उसी भावना के साथ वे पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और जनता के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं सहित पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधायक को राखी बांधकर भाई के रूप में अपना स्नेह दिया, वहीं विधायक द्वारा उपहार दिए जाने से महिलाओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने रक्षाबंधन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व बताया।

