पेटल ब्लूम एकेडमी में नन्हे बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन
पेटल ब्लूम एकेडमी में नन्हे बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन, बांधी भाई-बहन के प्रेम की डोर
बरवाडीह:-बरवाडीह आदर्शनगर स्थित पेटल ब्लूम एकेडमी में रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियों से सजी कलाईयों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। शिक्षकों ने बच्चों को रक्षा बंधन के महत्व और भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कुमार विवेक सहित अन्य
शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया।

