झारखंड हाईकोर्ट ने APP परीक्षा रद्द करने पर रोक लगाने से किया इनकार
झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार द्वारा रद्द की गई असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, झारखंड सरकार द्वारा रद्द की गई इस परीक्षा के मामले में गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन के कोर्ट में ये सुनवाई हुई, जिसपर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि इस मामले में राज्य सरकार को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

