विधायक प्रतिनिधि के जांच में जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, शिक्षकों की अनुपस्थिति का हुआ पुष्टि।
विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने जिले अधिकारियों सहित पलामू डीसी से किया कार्रवाई की मांग।
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।
मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय,अपटी से संबंधित सिटी न्यूज़ पलामू ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।खबर को संज्ञान में लेते हुए पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता के मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने अपटी विद्यालय पहुंचे।जहाँ भवन पूरी तरह जर्जर पाया।विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने कहा की अपटी विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं हर दिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।विद्यालय की छत से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है।दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं।और हल्की बारिश में भी कक्षाओं की छत से पानी टपकने लगता है।विद्यालय में छह शिक्षक पदस्थापित हैं।लेकिन सभी शिक्षक विद्यालय में नहीं आते हैं।विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया हैं की शिक्षक विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं।जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो चूका हैं।विधायक प्रतिनिधि ने नाराजगी व्यक्त की है।उनका कहना है कि शिक्षकों के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं।एमडीएम भी मेन्यु के अनुसार बच्चों को नहीं दी जाती हैं।बच्चों को स्कूल ड्रेस भी नहीं दी गई है।विद्यालय परिसर में कुत्ता सोते नजर आया।उपस्थित शिक्षक गप सप करते नजर आये।उन्होंने कहा की अगर समय रहते जिले के अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लिया तो बच्चों का भविष्य चौपट हो जाएगी।विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव ने जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित पलामू उपायुक्त से कार्रवाई की मांग किया हैं।


