वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल-सोनिया गांधी का पुतला फूंका

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने किया राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन
गढ़वा, 16 अगस्त 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा, गढ़वा जिला के द्वारा रविवार को रंका मोड़, गढ़वा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान के मामले में सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति के प्रतीक का अपमान करती रही है तथा आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति उसका रवैया हमेशा संदिग्ध रहा है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का वंदे मातरम् को लेकर रवैया देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश की जनता की भावनाओं और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पूर्व के बयानों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में उनके रवैये पर भी सवाल उठाए, उन्होंने ने बतलाया कि सोनिया गांधी हमेशा आतंकी के लिए हमदर्दी दिखाई है बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी के लिए आंसु बहाती है तो मारे गए नक्सली के लिए हमदर्दी दिखाती है, राष्ट्रगान का अपमान करती है तो फिलिस्तीनी के समर्थन में लगातार लेख लिखती हैं यही दोहरापन रवैया को किसी भी हाल में भाजपा बर्दाश्त करेगी,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण पाल, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, चंचल भारती, ग्रामीण और गोवावल मंडल अध्यक्ष युवा विकास तिवारी , दिनेश कुशवाहा, लाल मोहन, अरविंद पटवा, निदेशक पांडे, मनोज जायसवाल, पतंजलि केशरी, विशाल गुप्ता, अनवर शाह, कौशल कांत कुमार, विवेक पाठक, बुलु त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की भावना और करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।