वंदे मातरम गीत का 150वर्ष पूर्ण होने पर किया गया सामूहिक गायन

बंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख नारा बना जो भारतीय को प्रेरणा देता है :मिथुन तमेडा

बंदे मातरम माँ भारती की आराधना है, यह एक शब्द आत्मविश्वास देता है :विश्वजीत भारती

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुडू मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन किया जिसमें मौके पर जिला मंत्री सह कार्यक्रम के संयोजक मिथुन तमेडा ने कहा की वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख नारा बना और बाल गंगाधर बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, भगत सिंह,सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और इसी प्रबल राष्ट्रीय भावना और प्रेरक प्रभाव के कारण ब्रिटिश सरकार ने इस नारे का प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था वहीं मौके पर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती ने कहा कि वंदे मातरम यह एक शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है।वंदे मातरम यह एक शब्द में इतिहास में ले जाता है यह हमारे आत्मविश्वास को, हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को यह नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि ना हो सके मौके पर मंडल भूषण प्रसाद,कृष्णा मोदी, यदुनंदन तिवारी,मनोहर मोदी,नरेश साहु ,सुभाष यादव, लाल गौरी शंकर नाथ शहदेव, सुधीर लोहरा, आमोद पाठक,विभिन्न विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थें।