उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़मुड़ी टोला की जमीन में घूस लेकर नावाबाजार की पुलिस नीजी आवास बनवाना चाहती है: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़मुड़ी टोला की जमीन में घूस लेकर नावाबाजार की पुलिस नीजी आवास बनवाना चाहती है: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नावाबाजार थाने की भ्रष्ट पुलिस घूस लेकर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़मुड़ी टोला ग्राम रबदा की जमीन पर रमेश राम का नीतीश पक्का मकान बनवाना चाहती है,जो निंदनीय है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जीएम लैंड की लगभग 20 डी० जमीन को नावाबाजार के तत्कालीन अंचलाधिकारी ने विद्यालय निर्माण के लिए अधिग्रहित किया था।अगर वह जमीन प्रहलाद नोनिया का होता तो फिर अंचलाधिकारी नावाबाजार को यह प्रक्रिया क्यों पूरी करनी पड़ती?
ज्ञातव्य है कि लकड़मुड़ी टोला के ग्रामीणौं का कहना है कि विद्यालय की सरकारी जमीन पर एक बार पक्का निर्माण के बाद हटाना नामुमकिन होगा।भले ही रघुबर सरकार ने इस विद्यालय को मर्जर करा दिया था, लेकिन जिस गति से यहां जनसंख्या बढ़ रही है, भविष्य में सरकार को इस विद्यालय को खोलवाना पड़ेगा।वैसे भी विद्यालय की जमीन पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क बन जाने से भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के लिए भी जमीन अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए, लेकिन उक्त सड़क व जमीन का नाम केवल रमेश राम कब्जा कर पक्का घर बना रहे हैं,बल्कि उस घर का पीलिंथ जलस्त्रोत आहर का अतिक्रमण कर बनाया गया है,जो जांच का विषय है।
बयान में उन्होंने कहा है कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़मुड़ी टोला में सीसीएल के मद से लगभग 8 लाख रुपए की लागत से बनाये गये दो शौचालय की टंकियों को वहां रहनेवाले रमेश राम के परिवार ने जानबूझकर तोड़वाने का कार्य किया, जिसकी जांच पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।
जेकेएम अध्यक्ष ने बताया है कि हमने वहां के ग्रामीणों के साथ वर्तमान अंचलाधिकारी श्रीमती रेणु बाला को उक्त विद्यालय की जमीन का सीमांकन कर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने सम्बंधी हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन लगभग चार माह पूर्व सौंपा था, लेकिन आज तक अंचल प्रशासन मौन साधे हुए है, जबकि नावाबाजार की पुलिस घूस लेकर वहां रमेश राम का पक्का घर बनवाना चाहती है।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि प्लाॅट 859 व खाता 1 के उक्त जमीन को हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के जमाने में जंगल-झाड़ काटकर आबाद किया था,जिसे कुछ चालाक व सामंती लोगों ने फर्जी कागज बनवाकर सीसीएलकर्मी स्व० प्रहलाद नोनिया से झूठ बोलकर बेचा था। सबको पता है कि वह जमीन जीएम लैंड है,जिस पर ग्रामसभा ने हाई स्कूल निर्माण का प्रस्ताव उपायुक्त पलामू को दिया है।
कहीं उस पर उच्च विद्यालय भवन ना बन जाए,इससे घबराकर प्रहलाद नोनिया के वंशज नावाबाजार की पुलिस व सीओ,सीआई, कर्मचारी आदि को आर्थिक प्रभाव में लेकर औने-पौने दामों में बेच कर लोगों से कह रहे हैं कि रातोंरात घर बना कर कब्जा कर लो।गौरतलब है कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़मुड़ी टोला की जमीन का भी प्रहलाद नोनिया के लोगों ने फर्जी एग्रीमेंट पेपर बनाकर रमेश राम को दे रखा है,जिसके आधार पर नावाबाजार की भ्रष्ट पुलिस रमेश राम का पक्ष ले रही है, वहीं ग्रामीणों को धमकाने से बाज नहीं आ रही है।
शीघ्र ही इस मामले को उपायुक्त पलामू, आयुक्त पलामू प्रमंडल के अलावा राज्य के मा०मुख्यमंत्री व भूमि सुधार मंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा।