उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकुंदपुर में नई प्रबंधन समिति गठित, मिथलेश प्रसाद बने अध्यक्ष
केतार। प्रखंड के मुकुंदपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई प्रबंधन समिति का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया के तहत मिथलेश प्रसाद कमलापुरी को समिति का अध्यक्ष, कविता देवी को उपाध्यक्ष तथा रूद्रामणि देवी को संयोजिका चुना गया। वहीं सभा की अध्यक्षता मुंगा साह ने की।
प्रबंधन समिति के गठन के दौरान पर्यवेक्षक श्याम किशोर सिंह, सहायक शिक्षक संतोष ठाकुर, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उपस्थित अभिभावकों ने नवगठित समिति को विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास के लिए मिलकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

