उपायुक्त संदीप कुमार ने मंडल डैम एवं बरवाडीह क्षेत्र का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडीह:लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को मंडल डैम, बरवाडीह एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति,निर्माण कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों से ली। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उपायुक्त ने मंडल डैम परियोजना से जुड़े विभिन्न अवरोधों एवं कार्य में हो रही देरी के कारणों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन एवं मोरवाईकला स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की,उपायुक्त ने अधिकारियों एवं संवेदकों को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया,उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का समय पर पूरा होना क्षेत्र के विकास और आम जनता के हित के लिए अत्यंत जरूरी है,निरीक्षण के दौरान उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा,पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव,अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, बरवाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज अंचल अधिकारी लवकेश सिंह समेत संबंधित अधिकारी, अभियंता एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे