बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में पनशाला का उद्घाटन, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडी़ह:जिले के उपायुक्त के निर्देश पर बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मंगलवार को बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए पनशाला का उद्घाटन किया गया,पनशाला का शुभारंभ 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया,इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है. अंचल कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण,बुजुर्ग,महिलाएं एवं दूर-दराज से आए लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं,ऐसे में पनशाला शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तथा उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा,20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,