UIDAI के नये दिशा-निर्देशों से ऑपरेटरों को अवगत कराने को लेकर जिले के आधार ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत सरकार के यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)द्वारा निर्धारित नयी नियमावली एवं तकनीकी प्रक्रियाओं से जिले के सभी आधार ऑपरेटरों को अवगत कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उप विकास आयुक्त सभागर में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न आधार ऑपरेटरों को आधुनिक संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट (Enrolment & Update Client – v5) के माध्यम से आधार नामांकन एवं अद्यतन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।यूआईडी
के जिला परियोजना पदाधिकारी उदय सिंह ने सभी को प्रशिक्षण दिया जिसमें सभी प्रखंडों से नामित आधार सुपरवाइजर एवं ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया:

नवीन नामांकन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी

पहले से बने आधार कार्ड के अद्यतन की मानक प्रक्रिया

संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के प्रयोग में सावधानियाँ एवं तकनीकी बिंदु

दस्तावेज सत्यापन,बायोमैट्रिक सत्यापन और ऑपरेटर लॉग मॉनिटरिंग

============================