उदनाबाद में 2500 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा | श्रीमद भागवत महायज्ञ की शुरुआत

उदनाबाद में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से पहले भव्य कलश यात्रा, 2500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद में 8 से 16 अप्रैल तक श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से प्रारंभ होकर चाइना मोड़, अजीडीह होते हुए बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक पहुँची जहां महिलाओं और युवतियों ने नदी में जल भरकर माथे पर कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची।
सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय, प्रवचनकर्ता चंदन कृष्ण शास्त्री जी, वृंदावनधाम, तथा प्रवाचिका कृष्ण वृजेश्वरी जी, वृंदावन उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त उपस्थित रहेंगे।
यज्ञ को सफल बनाने के लिए संरक्षक दिलीप उपाध्याय, अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सचिव उदय वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश यादव, संयोजक भिखारी मास्टर, व्यवस्थापक दीपक पंडित, मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय, विनोद राणा, अनूप सिंहा, श्याम प्रजापति जुटे हुए है।