त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांकी में जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना
अपने हक अधिकार व मानदेय को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि हुए गोलबंद
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांकी प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सरकार से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक से की गई जहां प्रखंड के कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ो जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तख्ती लिए एवं पैदल मार्च कर इंकलाब जिंदाबाद, पंचायत को अधिकार देना होगा, पंचायत प्रतिनिधियों को केरल के तर्ज पर मानदेय देना होगा, सहित अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किए, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने किया वहीं कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य श्याम नंदन ओझा ने किया।
कार्यक्रम के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, निधि सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांकी प्रखंड इकाई के सभी जनप्रतिनिधि सरकार से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है धरना प्रदर्शन के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह को राज्यपाल के नाम का लिखित ज्ञापन सौंपा गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 24 -25 की 15वीं वित्त की बकाया राशि का भुगतान अभिलंब कराया जाए राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि का भुगतान अविलंब किया जाए, सरकार द्वारा पिछले कार्यकाल में 14 विभागों की शक्तियों को पंचायती राज में प्रत्यायोजित किया गया था उसे क्रियाशील किया जाए, जिला योजना समिति की बैठक नियमित कराई जाए एवं अनाबद्ध निधि संबंधी पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के गलत निर्णय को निरस्त किया जाए ,त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को केरल राज्य के तर्ज पर मानदेय दिया जाए ,वार्ड सदस्य को प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ दिया जाए एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए।
एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष जितेंद्र पांडे के अलावे मुकेश सिंह चंदेल, मुखिया प्रेम प्रसाद, प्रमिला देवी , साजदा खातून, मरियम बीबी, अनीता लोहरा, बशारत हुसैन गुड्डू सिंह ,मंजू देवी, सहाना खातून, सुमन कुमारी, रीना देवी ,चिंता देवी, रीता देवी मीना देवी, वृंदा देवी, सुनील प्रजापति, देवसागर राम लोकनाथ यादव, इंदु देवी, इकबाल अहमद, अनारीक राम समेत सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

