तरहसी थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, कविता कुमारी गंभीर रूप से घायल”

“पलामू में ज़मीन विवाद पर चली लाठियां और पिस्तौल, महिला की हालत नाजुक”

पलामू जिले में ज़मीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम भालूगाड़ी में ज़मीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में कविता कुमारी, पत्नी देवेंद्र सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कविता कुमारी एंव कंचन देवी के साथ अपने खेत की ओर गई थीं।, जब दोनों महिलाएं खेत पर पहुँचीं तो उन्होंने देखा कि उनके खेत में ट्रैक्टर लगाकर जोताई की जा रही थी। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद बात‐बात में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गाँव के ही अशोक सिंह प्रतम चरित्र सिंह ओम प्रकाश सिंह सिंह संदीप कुमार पिता नंदू सिंह रितिक रोशन कुमार (पिता – हरिशंकर सिंह) तथा उसके चारों साथियों ने मिलकर दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने लाठी, लोहे की रॉड और पिस्तौल से हमला किया। इस दौरान कविता कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उनका सिर फट गया। बताया गया कि जब कविता कुमारी घायल अवस्था में गिर पड़ीं, तो अशोक सिंह नामक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर कविता कुमारी के कान की बाली और अन्य जेवरात छीन लिए और अपने साथियों के साथ घटनास्थल से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल कविता कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशोक सिंह सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।