तोलरा मंदिर में किशोर पांडेय ने किए दर्शन, संचालन समिति ने किया सम्मानित
तोलरा मंदिर में किशोर पांडेय ने किए दिव्य दर्शन, संचालन समिति ने किया सम्मानित।
पलामू जिले के तोलरा गांव में कोयल नदी के किनारे निर्मित भगवान विष्णु एवं मां भूदेवी के मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पांडेय ने पहुंचकर दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा श्री किशोर पांडेय को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने श्री पांडेय को मंदिर के इतिहास एवं निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 2014 में प्रारंभ हुआ था, जो वर्ष 2024 में पूर्ण हुआ। मंदिर में भगवान विष्णु एवं मां भूदेवी की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
कोयल नदी के तट पर गांव के शांत एवं रमणीय वातावरण में स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर में प्रतिदिन संध्या 6 बजे आरती का आयोजन होता है, जिसमें गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
मौके पर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सचिदा तिवारी, सचिव गोकुल तिवारी, अमरेश तिवारी, बबलू सिंह, मंदिर के पुजारी एवं अन्य सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।


