तिलदाग में बाल दिवस पर बाल सभा, स्कूल में लाइब्रेरी की जरूरत पर छात्रों की चर्चा

तिलदाग में बाल दिवस पर बाल सभा, स्कूल में लाइब्रेरी की जरूरत पर छात्रों की चर्चा

गढ़वा:–गढ़वा प्रखंड के तिलदाग पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलदाग में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पिरामल फाउंडेशन की बैच 18 फेलो शालिनी झा द्वारा संचालित गतिविधियों के अंतर्गत किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
शुरुआत में बच्चों को बाल दिवस का महत्व और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

इसके बाद पंचायत स्तर पर बाल सभा आयोजित हुई, जिसमें बाल संसद के प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, खेल मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और न्याय मंत्री शामिल थे।
बच्चों ने विद्यालय में लाइब्रेरी की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। जगह की कमी को देखते हुए शिक्षा मंत्री और छात्रों ने मिलकर बुक कॉर्नर स्थापित करने का सुझाव दिया, जिस पर सभी ने सहमति जताई।

कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। छात्रों को फाइलेरिया के लक्षण, प्रभाव, बचाव और आने वाले MDA राउंड में दवा लेने के महत्व के बारे में समझाया गया। बाल संसद के स्वास्थ्य मंत्री के साथ चर्चा में यह भी तय हुआ कि छात्र अपने परिवार और समुदाय में इस संदेश को आगे पहुँचाएँगे।

पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सही मार्गदर्शन से वे नेतृत्व और स्वास्थ्य जागरूकता दोनों में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।