भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिन पर “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन किया गया : विहिप पलामू
भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिन पर “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन किया गया : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद, पलामू के द्वारा आज भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिन पर “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन किया गया। आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और विहिप के अन्य आयामों के सम्मानित सदस्यों के द्वारा भगवान विरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ज्ञातव्य है कि आज ही के दिन झारखंड प्रांत का स्थापना दिवस और भगवान विरसा मुंडा का जन्म दिन भी है। भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिन को ही “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।
मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि आज के जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान को पहचानना और सम्मानित करना है। यह आयोजन जनजातीय परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य और उनके सामाजिक-आर्थिक योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य जनजातीय समुदायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके अधिकारों एवं विकास के लिए समर्थन प्रदान करना है। बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जनजातीय समुदाय हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके योगदान को पहचानना और सम्मानित करना हम सब का कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा भगवान विरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
आज के इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर कुमार पांडेय, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, सेवा प्रमुख सुधाकर गोपाल कृष्ण तिवारी, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, रमेश कुमार शुक्ल इत्यादि की सहभागिता


