ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी को अपराधियों ने मारी गोली, एमएमसीएच में भर्ती
ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी को अपराधियों ने मारी गोली, एमएमसीएच में भर्ती*
मेदिनीनगर: पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

