तेतराई फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बेदानी ने सतबरवा को 4-0 से हराया, मुमताज अहमद खान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सीके सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, बेदानी ने सतबरवा को 4-0 से हराया

मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

तेतराई (पांकी), 15 अक्टूबर 2026। पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत तेतराई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को सीके सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल में बेदानी (तरहसी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतबरवा को 4-0 से हराकर जीत हासिल की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष सह पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य निधि सिंह, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नागमणि रजक, वरीय सचिव राम कुमार रवि, तेतराई पंचायत के मुखिया जितेंद्र पांडेय, समाजसेवी इकबाल अहमद, सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार, आसपा जिला महासचिव सीताराम दास, वरीय उपाध्यक्ष सुहैल अंसारी, उपाध्यक्ष मीर जोहर अली, समाजसेवी इम्तियाज अंसारी, समाजसेवी अरविंद सिंह,और दिनेश अंबेडकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी ज्ञानी सिंह और कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जहांगीर आलम उर्फ पिंटू, सचिव मिथलेश कुमार , उपसचिव अवध कुमार, कोषा अध्यक्ष सद्दाम आलम, उप कोषाध्यक्ष राशिद आलम उर्फ मुन्ना,तूफान सिंह और टूर्नामेंट में कमेंट्री का आनंद सफी आलम , शिक्षक मोहम्मद जहांगीर साहब और काशीनाथ सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाजसेवी स्वर्गीय चतुर कुमार सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुमताज अहमद खान ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और नागमणि रजक के साथ फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुमताज अहमद खान ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्वर्गीय चतुर कुमार सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। खेल से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता बेदानी टीम को बधाई दी तथा सतबरवा की टीम का उत्साह बढ़ाते हुए अपनी कमियों की समीक्षा कर आगे बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी।

उन्होंने मैन ऑफ द मैच दिलमोहन कुमार और टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर सतबरवा के खिलाड़ी अंकित शुक्ला की सराहना की। साथ ही खिलाड़ियों को मेहनत और अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बाबा साहब और स्वर्गीय चतुर कुमार सिंह को नमन करते हुए सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं।

You may have missed