कांडी के सननी गांव में पुलिस की छापेमारी, 150 किलो से अधिक जावा महुआ नष्ट; अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

: सननी गांव में अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट करती कांडी पुलिस।

सननी गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी

150 किलो से अधिक जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र के सननी गांव में अवैध देसी महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 150 किलोग्राम से अधिक जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के निर्माण में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, सननी गांव निवासी अवध यादव, पिता गंगा यादव, के यहां छापेमारी की गई। अभियान के दौरान अवैध देसी महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया गया।
पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

You may have missed