टेंपो दुर्घटना में गोंदा गांव निवासी नीरज कुमार की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन
टेंपो दुर्घटना में गोंदा गांव निवासी नीरज कुमार की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन
मेराल। थाना अंतर्गत गोंदा गांव निवासी शिवनाथ कुशवाहा के पुत्र 18 वर्षीय नीरज कुमार कुशवाहा का बीती रात्रि टेंपो से दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार की रात्रि में रमुना थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर टेंढ़की पुल के पास की बताया गया है। घटना की सुचना पर रमुना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक नीरज कुमार कुशवाहा के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। इधर झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोरखनाथ साव ने गोंदा गांव जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया, गोरखनाथ साव ने बताया कि परिजनों के अनुसार नीरज कुशवाहा गोंदा गांव के लगभग तीन चार लोगों के साथ मिलकर छठ घाट स्थल पर मोमोज बेचने गया था। जहां बचा हुआ सामान रमुना स्थित दुकान में रखने टेंपो से जा रहा था। इसी बीच टेंढ़की पुल के पास टेंपो के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से नीरज की मौत हो गई। टेंपो की दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो गोंदा गांव के ही किसी चंद्रवंशी परिवार का बताया गया है।मृतक के पिता शिवनाथ कुशवाहा गढ़वा जिला के प्रगतिशील किसान हैं। दुर्घटना की सुचना पुरे गांव में आग की तरह फ़ैल गया। खबर मिलते ही पंचायत समिति सदस्य कृष्णा प्रसाद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी सहित काफी संख्या में लोग घर पर पहुंचे थे।
