तेलोडीह में ‘हजरे अस्वद टूर एंड ट्रेवल्स’ का भव्य उद्घाटन: कम खर्च में मक्का-मदीना की जियारत का सपना होगा साकार
तेलोडीह में ‘हजरे अस्वद टूर एंड ट्रेवल्स’ का भव्य उद्घाटन: कम खर्च में मक्का-मदीना की जियारत का सपना होगा साकार
तेलोडीह पंचायत के वासियों और आस-पास के क्षेत्रों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। स्थानीय लोगों को अब हज और उमराह की यात्रा के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आज तेलोडीह पंचायत में ‘हजरे अस्वद टूर एंड ट्रेवल्स’ के नए कार्यालय का अत्यंत गरिमामयी माहौल में भव्य उद्घाटन किया गया।
लोकप्रिय मुखिया शब्बीर आलम ने काटा फीता
इस नए कार्यालय की शुरुआत कारी यूसुफ अंसारी के द्वारा की गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन तेलोडीह पंचायत के लोकप्रिय मुखिया शब्बीर आलम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मुखिया शब्बीर आलम ने कारी यूसुफ अंसारी को इस बेहतरीन पहल के लिए बधाई दी और कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी विश्वशनीय सेवाओं की बहुत जरूरत थी।
कम खर्च में मिलेंगी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं
’हजरे अस्वद टूर एंड ट्रेवल्स’ का मुख्य उद्देश्य जायरीनों को बेहद किफायती दरों पर पवित्र मक्का और मदीना की जियारत कराना है। इस कार्यालय के माध्यम से निम्नलिखित सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी:
पासपोर्ट और वीजा: बिना किसी परेशानी के त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया।
हज और उमराह पैकेज: बाजार से बेहद कम और सस्ते दामों पर उपलब्ध।
प्रीमियम सुविधाएं: कम खर्च के बावजूद जायरीनों के रहने, खाने और यातायात (Facilities) का विशेष और उत्तम ख्याल रखा जाएगा।
”हमारा लक्ष्य केवल बिजनेस करना नहीं, बल्कि अल्लाह के घर की जियारत पर जाने वाले अल्लाह के मेहमानों (जायरीनों) की निस्वार्थ सेवा करना और उन्हें कम से कम खर्च में बेहतरीन से बेहतरीन सुविधाएं देना है।”
— कारी यूसुफ अंसारी (संचालक)
उलेमा-ए-किराम और गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के सम्मानित उलेमा-ए-किराम और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नए कार्य की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी।
मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य:
मुफ़्ती गुलज़ार आलम, मौलाना गुलाम मुस्तफ़ा, मौलाना शमीम, मौलाना अकरम, मौलाना महबूब, मुफ्ती इरफान, मो० फखरुद्दीन अंसारी, निसार आलम, मो० आलम, मेराज ईमाम, मुमताज़ अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
नोट: यदि आप भी हज या उमराह की पाक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो आज ही तेलोडीह स्थित ‘हजरे अस्वद टूर एंड ट्रेवल्स’ के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।


