तीन काला कृषि कानून खत्म लेकिन आन्दोलनकारियों पर चल रहा मुकदमा

तीन काला कृषि कानून खत्म लेकिन आन्दोलनकारियों पर चल रहा मुकदमा

तीन कृषि कानून मोदी सरकार ने बनाया था । पूरे देश में किसानों और विपक्षी पार्टियों के भारी विरोध के बाद कानून खत्म हो गया।
विपक्ष के सभी साथियों ने गिरिडीह में भी तीन काला कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलन किया। जिसमें झामुमो के जिला अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री नरेश वर्मा जी, भाकपा माले के श्री राजेश यादव जी और मैं उस वक्त आम आदमी पार्टी में था कृष्ण मुरारी शर्मा पर एफआईआर हो गया ।
तीन काला कृषि कानून खत्म हो गया लेकिन मुकदमा हमलोगों के उपर चल रहा है। आज हम सबों को उस मुकदमा में गिरिडीह कोर्ट में हाजिर होना है ।
सरकार से हम सभी आन्दोलनकारियों की मांग है कि तीन कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलन में झारखंड में हुए सभी मुकदमों का खत्म किया जाए । कानून खत्म हो गया और मुकदमा चल रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है ।

कृष्ण मुरारी शर्मा
जिला प्रवक्ता
झामुमो गिरिडीह