तीन दिन बाद भी नहीं मिला खुशबू का सुराग, सोन नदी में लगातार तलाश जारी

तीन दिन बाद भी नहीं मिला खुशबू का सुराग, सोन नदी में लगातार तलाश जारी

केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर गांव के समीप सोन नदी में नहाने के दौरान लापता हुई छात्रा खुशबू कुमारी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन और ग्रामीण लगातार नदी के विभिन्न इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं।

पचाडुमर से लेकर बीजडीह, खैरवा, कधवन, कौसडीहरा, मैरौनी, हरिहरपुर, दारीदह, श्रीनगर समेत बिहार क्षेत्र के पड़ुका तक खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बेटी के लापता होने के बाद से परिजन लगातार नदी किनारे पहुंचकर उसकी तलाश में जुटे हैं।

बताया गया कि पचाडुमर के समीप सोन नदी में तीन छात्राएं डूब गई थीं। ग्रामीणों की मदद से एक छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि एक अन्य का शव पहले बरामद हो चुका है। खुशबू की तलाश अब भी जारी है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।