मां चतुर्भुजी का दर्शन कर देवघर रवाना हुआ कांवरिया संघ, गूंजा ‘बोल बम’

मां चतुर्भुजी का दर्शन कर देवघर रवाना हुआ कांवरिया संघ, गूंजा ‘बोल बम’

केतार में श्री श्री मां चतुर्भुजी कांवरिया संघ के सदस्य सोमवार को माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए। यात्रा से पहले सभी कांवरियों ने प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

इसके बाद कांवरियों का जत्था देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति उत्साह और आस्था देखने को मिली। ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवरियों ने यात्रा शुरू की।

संघ में रविंद्र सोनी, अशोक कुमार, जितेंद्र रजक, छोटू कुमार, अंगद प्रसाद समेत दर्जनों कांवरिया शामिल हैं। कांवरियों ने बताया कि देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।