गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में NSS का स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में NSS का स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

गढ़वा के कल्याणपुर स्थित गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता तूफानी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संयुक्ता सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण सिंह, डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. अशोक पाठक, प्रो. एसएन राय, सुनीता सिंह, डॉ. कुमार महिपाल, डॉ. प्रीति सिंह, गौतम सिंह, माया ललिता समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।