टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह की चर्चा, कई सांसदों के बागी होने की अटकलें
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी की बेहद करीबी और टीएमसी की फायरब्रांड चेहरा सयानी घोष के भी बागी होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, बागी गुट में कुल 20 लोकसभा सांसद शामिल हैं। इनमें सयानी घोष और सुदीप बंदोपाध्याय का भी नाम शामिल हैं। इसके अलावा दो राज्यसभा सांसदों (सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव) ने भी इस्तीफा दे दिया है। सयानी घोष बंगाल के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी की सांसद हैं।

