रफ्तार का कहर: रांची में सड़क हादसों का सबसे ज्यादा शिकार बन रहे युवा

रांची में तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और बिना हेलमेट बाइक चलाने का शौक युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। सड़क सुरक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सड़क हादसों में मरने वालों में सबसे ज्यादा 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल हैं। वर्ष 2025 में रांची में 1096 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 527 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2026 के पहले पांच महीनों में ही करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन लापरवाही और रफ्तार का जुनून हादसों को रोकने में बड़ी चुनौती बना हुआ है।