तारापीठ मंदिर में नए नियम लागू, मां तारा को छूने और मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब भक्त मां तारा को स्पर्श नहीं कर सकेंगे और न ही उन्हें छूकर साड़ी पहना सकेंगे। मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मोबाइल जमा करने के लिए श्रद्धालुओं को निर्धारित काउंटर पर 100 रुपये देने होंगे।

मंदिर कमेटी के सचिव पुलक चट्टोपाध्याय के अनुसार, मां तारा को साड़ी और माला चढ़ाने के लिए निर्धारित रेलिंग के भीतर से ही पूजा करनी होगी। चरण प्रणाम के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने और कारण की बोतल खोलने पर भी रोक रहेगी।

वहीं, मां तारा के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन 6 नवंबर 2026 को ‘महाशक्ति संगम’ के तहत होगा। इस अवसर पर विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महायज्ञ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।