ताली पंडा नदी पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, मुखिया ने जताई चिंता

ताली पंडा नदी पुल पर हादसे की आशंका, मुखिया ने जताई चिंता
केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर पंचायत अंतर्गत ताली पंडा नदी पुल पर बने चैनल के ऊपर होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पंचायत मुखिया मुगा साह ने ग्रामीणों के साथ गांव में विकास योजनाओं का भ्रमण करने के दौरान पुल की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संवेदक पर घटिया कार्य कराने का आरोप लगाया।
मुखिया मुगा साह ने कहा कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत एवं सुधार कार्य नहीं कराया गया, तो कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं ग्रामीणों ने भी पुल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि ताली पंडा नदी खेल मैदान में जल्द ही जंगलीया बाबाजी महाराज का यज्ञ आयोजित होने वाला है। यज्ञ में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुल की खराब स्थिति लोगों के लिए खतरा बन सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पुल की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।