स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गिरिडीह नगर निगम की बैठक, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गिरिडीह नगर निगम की बैठक, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम क्षेत्र की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की तैयारियों की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और माल्यार्पण से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। बैठक में उप नगर आयुक्त अब्दुल समद, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव सहित साबिर अंसारी, निशांत वर्मा, अशोक हाड़ी, रवि वर्मा, शबीर अंसारी, प्रवीण हाड़ी एवं अन्य निगमकर्मी उपस्थित रहे।

You may have missed