स्वच्छता पखवाड़ा: बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा परिसर में चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा: बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा परिसर में चला स्वच्छता अभियान

गढ़वा, 02 अक्टूबर | स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, फरठिया, गढ़वा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान का आयोजन मेरा युवा भारत, गढ़वा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, IT & मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम.के. सिंह उपस्थित रहे। शुभम तिवारी, संजीव कुमार, डॉ. पंकज कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सहयोगी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान बच्चों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
स्वयंसेवको ने कहा कि स्वच्छ विश्वविद्यालय, स्वच्छ गांव और स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। यह अभियान “स्वच्छता को अपनाएंगे, गढ़वा को स्वच्छ बनाएंगे” के स्लोगन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।