सुग्रीव साह के मौत पर मुकुन्दपुर व परसोडीह में पसरा मातम
सुग्रीव साह के मौत पर मुकुन्दपुर व परसोडीह में पसरा मातम
केतार प्रखंड के ताली गांव निवासी 85 वर्षीय सुग्रीव साह सोमवार को शाम करीब 6 बजे इस दुनिया को अलविदा कर चल बसे। मृतक सुग्रीव साह गांव क्षेत्र एवं अपने समाज में अच्छा पकड़ रखने वाले मानिंद व्यक्ति थे उनके द्वारा अपने जीवन काल में समाज के प्रति अग्रणी भूमिका हर समय निभाया करते थे। वही उनकी मौत की खबर से पैतृक गांव ताली समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई साथ ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर क्षेत्र के लोगों का आवागमन मृत्यु के तुरंत बाद से ही शुरू हो गया। वही पंचायत के मुखिया मूंगा साह व पूर्व सरपंच के बड़े पुत्र अजय वर्मा एवं बीडीसी प्रतिनिधि इम्तेयाज आलम पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने कहा की मृतक सुग्रीव साह समाज में एक प्रखर व्यक्ति हुआ करते थे। जो समाज के लिए अपूरणीय छती है। उनका कमी हम लोगों को हमेशा खेलेगी। उनका अंतिम शव यात्रा में शामिल जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, मुखिया मूंगा साह,बीडीसी प्रतिनिधि इम्तेयाज आलम परसोडीह पंचायत पूर्व मुखिया अनील कुमार पासवान, नागेन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में अर्थी को कंधा देते हुए पास के ही पंडा नदी तट पर ले जाया गया जहा मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,नागेंद्र ठाकुर, बलीगढ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता,हरिदास साह,उजागिर साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
