सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में रखा दो मिनट का मौन

गढ़वा। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सोमवार को गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा झारखंड मर्माहत है। राज्य ने एक कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जनहित में किए गए कार्य, योगदान और सकारात्मक विचार हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मझिआंव के जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, मझिआंव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश साव, राजकुमार यादव, अकीलम समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।