सतलुज’ विवाद पर अनुराग कश्यप का बड़ा बयान, बोले- अब खुद देखना चाहता हूं

‘सतलुज’ को OTT से हटाए जाने के विवाद पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म पर जितनी रोक लगाई जाती है, लोगों की उसे देखने की उत्सुकता उतनी ही बढ़ जाती है। अनुराग ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटाया ही क्यों गया और कहा कि अब वह खुद इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं।