गिरिडीह में लप्पू मेन्स पार्लर की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन
गिरिडीह। शहर के शिव मोहल्ला स्थित होटल गार्डन व्यू के सामने गली में आज बुधवार को लप्पू मेन्स पार्लर की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि संचालक लप्पू ठाकुर के पिता रामी ठाकुर ने विधिवत रूप से से फीता काटकर नए पार्लर का उद्धाटन किया और शुभकामनाएँ दीं।
उद्घाटन अवसर पर संचालक लप्पू ठाकुर ने बताया कि नई शाखा में मेन्स सैलून से जुड़े सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ वातानुकूलित माहौल में हेयरकट, शेविंग, स्टीम फेस, स्किन ट्रीटमेंट, स्टाइलिंग समेत आधुनिक फैसेलिटीज और प्रोफेशनल सर्विसेस ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के साथ प्रदान की जाएंगी। संचालक ने स्थानीय युवाओं और ग्राहकों से समर्थन की अपील की और बताया कि शादी-विवाह या किसी अन्य समारोह में अपनी सारी सर्विसेस विशेष ऑफर के साथ बुकिंग किया जाएगा।
समारोह में स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने पार्लर की सेवाओं और परिष्कृत वातावरण की तारीफ की और व्यवसाय की सफलता की कामना की।
मौके पर गौरव विश्वककर्मा गौतम भदानी, प्रभात कुमार, आदित्य विश्वकर्मा, दीपक ठाकुर, पुरुषोत्तम यादव, सीटू विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

