राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, SIT को मिली फर्जी रसीद बुक
अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान SIT को बड़ा सुराग मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कथित फर्जी रसीद बुक बरामद हुई है। जांच में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी रसीदें देकर श्रद्धालुओं से चंदे के नाम पर पैसे वसूलते थे। बताया गया कि रसीदों पर ट्रस्ट का लोगो भी छपा था, जिससे वे असली जैसी दिखाई देती थीं। ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद इस तरीके का इस्तेमाल बंद कर दिया गया। वहीं, मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने SIT की जांच पर सवाल उठाते हुए असली दोषियों को बचाने का आरोप लगाया, जबकि मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सख्त जांच में कोई भी दोषी नहीं बचेगा।

