सतबरवा में आदिवासी मटन चावल होटल का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे मिलेंगे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
आदिवासी मटन चावल होटल का भव्य शुभारंभ*
सतबरवा (पलामू) से विशेष रिपोर्ट
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत रबदा स्थित एनएच-39 रांची रोड पर आईटीआई के समीप आदिवासी मटन चावल होटल का शुभारंभ शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य तरीके से किया गया।
होटल के प्रोपराइटर दीपक उराँव ने बताया कि होटल में 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। यहां खासी का मीट, मुर्गा चावल, मछली, मुर्गा सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल की खासियत यह है कि भोजन पत्तल में परोसा जाएगा। दीपक उराँव ने कहा – “एक बार खाएंगे, बार-बार आएंगे। हमारा खान-पान हमारी शान, आदिवासी पहचान।”
शुभारंभ समारोह में आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप बैगा पहनकर पूजा-अर्चना कर होटल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सतबरवा जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, समाजसेवी आशीष कुमार सिंहा, रबदा मुखिया शंभू उराँव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि युगल किशोर राम, प्रोपराइटर दीपक उराँव के माता-पिता, बहन एवं अन्य परिजन मौजूद रहे।
समारोह में अयोध्या यादव, मुकेश यादव, शंभू मेहता, अनिल शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने इस होटल को क्षेत्र के लिए एक अच्छी सुविधा बताया और इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
यह होटल न केवल स्वादिष्ट आदिवा

