सतबरवा के कमारु गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी
सतबरवा ग्राम कमारु में सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी का माहौल । आज मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम कमारु में रामपाल यादव जी के घर से डोगवाटाड़ प्राथमिक विद्यालय होते हुए श्मशान घाट तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
यह सड़क ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं श्मशान घाट तक पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं गांव-गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

