चंदवा में युवा आजसू का प्रमंडलीय सम्मेलन, सुदेश महतो ने युवाओं के हक की उठाई आवाज
आज लातेहार जिले के चंदवा स्थित लादू बाबु बैंक्वेट हॉल में युवा आजसू पार्टी द्वारा पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों से सैंकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमित पाण्डे (जिलाध्यक्ष, लातेहार ) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड के पुर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी एवं विशिष्ट के रूप में आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सुदेश कुमार महतो अपनें संबोधन में हुंकार भरते हुए कहा कि “झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छलावा हुआ है। थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है परंतु आज सभी विभागों के पदों को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है। दावों और हकीकत के बीच एक बड़ा फासला है राज्य की वर्तमान स्थिति भी बुनियादी सवालों के घेरे में है। हमनें लड़कर झारखण्ड लेनें का काम किया अब हमारा फ़र्ज़ भी बनता है कि इस सोना झारखण्ड को संवारने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. देवशरण भगत जी ने कहा, “पलामू प्रमंडल खनिज संपदा से भरा है, लेकिन यहाँ का युवा रोजगार के लिए महानगरों में पलायन को मजबूर है। DMFT फंड का सही इस्तेमाल कर हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रोजगार सृजन करना होगा। आजसू मांग करती है कि निजी कंपनियों में 75% नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित हो। सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमंडल में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति चिंताजनक है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। मूलभूत विषयों के साथ-साथ यह निर्णय लिया गया कि अगले 1 महीने में पलामू प्रमंडल के हर पंचायत में युवा आजसू की कमेटी गठित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रताप सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन देते हुए श्री अमित पाण्डे (जिलाध्यक्ष आजसू लातेहार ) ने कहा की आदरणीय केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश दादा ने जो बातें कही है उनको हम सभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए पालन करके युवा आजसू के टीम को सशक्त बनाएंगे और आगे की लड़ाई को तेज करेंगे, और सामाजिक मुद्दों पर जो हमलोगों ने तय किया है उसे जमीनी स्तर पर जल्द से जल्द उतारा जाएगा।


