सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मेदिनीनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मेदिनीनगर में गुरु पूर्णिमा उत्सव धुमधाम से मनाया गया. दीप प्रज्वलन माननीय सह-सचिव श्री कुमार रंजन जी एवं माननीय प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह जी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन बहन सुप्रिया एवं बहन
श्रेष्ठा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत गुरु भजन,गीत-संगीत सब का मन मोह लिया ।
गुरु की महिमा बदलाते हुए भैया-बहनों ने गुरु को भगवान से भी ऊंचा बताया. भैया-बहनों के द्वारा सभी आचार्य, दीदी जी, कर्मचारी बंधु भगिनी का तिलक एवं आरती से गुरु पूजन किया गया ।प्रधानाचार्य जी ने इस अवसर पर महर्षि वेदव्यास के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विस्तार से गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं आदि गुरु महर्षि वेदव्यास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरु शिष्य परंपरा को बनाए रखने हेतु आग्रह किया तथा गुरु वेदव्यास जी की जयंती को सफलतापूर्वक मनाने के लिए भैया-बहनों का उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य दीपक जी, रितेश जी, अजीत जी, अनूप जी, वेद प्रकाश जी, पिंटू जी, तथा रंजन जी, वंदना जी, आराधना जी, सुप्राजित जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।





