गिरिडीह में ड्राइविंग लाइसेंस अभियान को मिली रफ्तार, 15 लाभुकों को मिला लाइसेंस
गिरिडीह। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में परिवहन सेवाओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के सतत मार्गदर्शन एवं नियमित अनुवृत्ति के तहत इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 15 लाभुकों को सांकेतिक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक होने का द्योतक भी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने और सुरक्षित तथा अनुशासित यातायात व्यवस्था को मजबूती देने में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइस…

