सफलता के शिखर पर भी मिट्टी से जुड़ाव: किसानों संग धान रोपते दिखे निरंजन राय

सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी मिट्टी से जुड़ाव, किसानों संग धान रोपते दिखे निरंजन राय

गिरिडीह: जीवन में सफलता हासिल करने के बाद भी अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना ही व्यक्ति की असली पहचान होती है। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए निरंजन राय धान की रोपाई के दौरान किसानों के साथ खेत में उतरकर श्रम करते नजर आए।
कीचड़ और पानी से लबालब भरे खेत में उन्होंने पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई कर यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवनशैली और उपलब्धियों के बावजूद अपनी मिट्टी, गांव और कृषि से जुड़ाव कभी नहीं टूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेत की मिट्टी में काम करने से जो आत्म-संतोष और अपनापन मिलता है, उसकी तुलना किसी भी आधुनिक सुख-सुविधा से नहीं की जा सकती।
निरंजन राय का यह कदम समाज, विशेषकर युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि अपनी जड़ों, किसानों और कृषि पर गर्व करें। उनका यह सरल और जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।