सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक संपन्न, आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में आज संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक संपन्न हुआ।बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव सी ए राकेश कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस बैठक में विद्यालय के भैया-बहनों की संख्या,विगत वर्ष की उपलब्धि,विद्या भारती द्वारा आयोजित आगामी प्रतियोगिता की तैयारी, संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत संस्कृति महाअभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।मौके पर प्रधानाचार्य आनंद कमल बरगंडा,जीतन पंडित भलपहरी,सुनील सिन्हा मालडा,प्रमोद कुमार गुप्ता बंदरकुप्पी एवं बिनोद कुमार बेंगाबाद उपस्थित हुए।

