सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच एवं रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन वापस दिलाने की कि गई मांग
पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष गुरुवार की दोपहर पांकी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रखंड कार्यालय में सौंपा।
इस दौरान मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री विजय ठाकुर, महामंत्री श्याम नंदन ओझा, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे, विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा राजेंद्र यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिखित ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराते हुए बताया कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों को रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने की पुरजोर मांग की,
आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी बिचौलिया दलाल ने पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है, सरकारी रजिस्टर में दर्ज आंकड़े बता रहे हैं कि प्रतिमाह 5000 से अधिक हत्या, लुट ,बलात्कार, डकैती जैसे गैर जमानती अपराधिक मामले घटित हो रहे हैं। एक तरफ राज्य में आदिवासियों की हत्याएं हो रही है वहीं दूसरी तरफ आदिवासी रैयतों की नगड़ी में खेतिहर जमीन को रिम्स 2 के नाम पर उजाड़ने पर अड़ी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मौके पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता साधु मांझी लोरिक सिंह कुंदन सिंह शंकर गुप्ता रीमा शर्मा कार्तिक सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

