“बोकारो के इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक नियम व प्राथमिक उपचार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न”

बोकारो :- गुरुवार को चंद्रा मोड़ स्थित इण्टर कॉलेज में सिविल डिफेंस के ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं यातायात नियमों तथा प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी चास के आदेशानुसार किया गया। जिसका उदघाटन सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉक्टर एस पी एवं कॉलेज के प्राचार्य बादल चन्द्र जी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सियालजोरी थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा एफ आई आर एवं बाल अपराध न हो इस बारे मे जानकारी दी, तथा सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह ने यातायात नियमों को विस्तार से बताया और हेलमेट पहननेके सही तरीकों की जानकारी दी। वहीं यातायात पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र दुबे ने हेलमेट नहीं लगाने वाले को एवं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नही लगाने वाले के लिए निर्धारित दंड से अवगत कराया। डॉक्टर एस पी वर्मा राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डिविजनल वार्डन ने सिविल डिफेंस सिस्टम के कार्य प्रणाली को समझाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को ईलाज करने के गुड़ सिखाए जिसमें मुख्य रूप से आपातकालीन रोगी ढोने का शय्या ( स्ट्रेचर) बनाने के विभिन्न तरीकों को प्रायोगिक रूप से समझाया एवं इस्तेमाल करने की कला को दिखाया।के उपकार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी मदन मोहन झा ने विद्यालय परिवार के सदस्यों को इस संस्था जे जुड़कर मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉक्टर निशांत चास के गगन बाउरी एवं विद्यालय परिवार का पूरा सहयोग रहा।