समाहरणालय परिसर में गूंजा ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन
समाहरणालय परिसर में गूंजा ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और डीएसपी-2 कौशर अली ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत होकर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। परिसर देशभक्ति की भावनाओं से सरोबर हो उठा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन देश की अस्मिता और एकता के प्रतीक इस गीत को नमन करने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, कर्मचारी और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ गाकर अमर देशभक्ति गीत के 150 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को याद किया।

